Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कोई पब्लिक प्लेस पर डांस करता है, तो कोई अपनी प्राइवेट लाइफ को ही ऑनलाइन ले आता है। इसी कड़ी में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कपल ट्रेन की सीट पर रोमांस करता हुआ दिख रहा है।
वीडियो में क्या है?
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल ट्रेन की साइड लोअर सीट पर लेटा है। लड़की नीचे है और लड़का उसके बगल में। शुरुआत में दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आते हैं। इसके बाद दोनों और भी रोमांटिक हो जाते हैं। लड़की कुछ देर बाद अपने साथी को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन लड़का मुस्कुराते हुए वही हरकतें करता रहता है।
इस दौरान बगल की सीट पर बैठे एक यात्री ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
यूजर्स के रिएक्शन
यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।
- एक यूजर ने लिखा, “ये ट्रेन नहीं, सस्ता OYO लग रहा है।”
- दूसरे ने कहा, “सफर कर रहे हो या घर में आराम? जरा शर्म करो।”
- वहीं एक महिला यूजर ने कमेंट किया, “गलत तो कर रहे हैं, लेकिन किसी का इस तरह वीडियो बनाना भी सही नहीं है।”
- एक और यूजर ने लिखा, “ये निजता के अधिकार का उल्लंघन है।”
कब और कहां का है वीडियो?
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किस ट्रेन का है। इसे ट्विटर पर @raisinghnagaraale नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। महज 4 दिन में इस वीडियो को 2 लाख 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
ट्रेन में कपल का इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे गलत करार दे रहे हैं तो कुछ लोग वीडियो बनाने वाले को ही दोषी मान रहे हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









