राशिफल 6 नवंबर 2026: शुक्रवार, 6 नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धन और समृद्धि के प्रतीक भगवान धन्वंतरि तथा माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन द्वादशी से त्रयोदशी तिथि का संयोग रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। किसी राशि के जातकों को आर्थिक लाभ और कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ लोगों को खर्च और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। धनतेरस पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल।
मेष राशि
पढ़ाई और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े पुराने विवाद सुलझने के संकेत हैं। परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है।
वृषभ राशि
धनतेरस का दिन शुभ रह सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ने के साथ धन लाभ और पुरस्कार मिलने के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मिथुन राशि
रोजगार और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि
व्यापार में लाभ के संकेत हैं। पढ़ाई, लेखन और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। घर में सुख-सुविधाओं की खरीदारी हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
सिंह राशि
आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ने से बचत प्रभावित हो सकती है। कारोबार में लाभ और रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं।
कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है।
तुला राशि
मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों पर खर्च बढ़ सकता है। खरीदारी में बजट का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
आर्थिक लाभ और मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं। कारोबार में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे।
धनु राशि
शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता और परीक्षा में सफलता के अवसर मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा सामने आएगी।
मकर राशि
आत्मविश्वास बढ़ेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों से लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशि
आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।
मीन राशि
कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। परिवार के जरूरी काम पूरे होंगे। हालांकि, खरीदारी और अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








