रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड ग्रामीण बैंक के वरीय अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और आम नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार, महाप्रबंधक सिंकू कुमार परिरा और सहायक महाप्रबंधक संजय कुमार शामिल थे।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सर्वांगीण विकास और आम लोगों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक विशेष विजन के साथ काम कर रही है, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पात्र लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में बैंकिंग संस्थानों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।
बैठक में बैंकिंग सेवाओं को अधिक व्यापक बनाने और आम नागरिकों की वित्तीय सुविधाओं तक पहुंच मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







