मंगलवार, नवम्बर 17, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

लोकतंत्र का लबादा ओढ़कर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश हो रही है: सरयू राय

जमशेदपुर में NDA की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए विधायक सरयू राय। विदेशी चंदे और वामपंथी विचारधारा से जुड़े तत्वों पर देश में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया।

नवम्बर 5, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Attempts are being made to spread anarchy in the country under the guise of democracy: Saryu Roy

Attempts are being made to spread anarchy in the country under the guise of democracy: Saryu Roy

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने विपक्षी गठबंधन और कुछ संगठनों पर देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और विरोध के अधिकार की आड़ में कुछ तत्व सरकार और संवैधानिक संस्थाओं को जनता की नजर में अविश्वसनीय बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके अनुसार, विदेशी चंदे और वामपंथी विचारधारा से जुड़े कुछ तत्व देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं।

Table of Contents

Toggle
  • विरोध के अधिकार के साथ संसदीय मर्यादा भी जरूरी
  • 2029 चुनाव को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
  • SIR और समान नागरिक संहिता का भी किया जिक्र
  • NDA नेताओं ने भी किया संबोधित

गुरुवार को एनडीए की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने के बाद सरयू राय सभा को संबोधित कर रहे थे। यह पदयात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस (आमबागान) से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) कार्यालय तक निकाली गई।

📌 यह भी पढ़ें:
  • भूषण बाड़ा मामले में दिलीप तिर्की की तलाश तेज, मीडिया संस्थान में नोटिस चस्पा करने पर विवाद
  • भूषण बाड़ा मामले में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, बंधु तिर्की और दीपक प्रकाश के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज
  • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े की शुरुआत, 28 नवंबर को खेलगांव में होगा भव्य समापन
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

विरोध के अधिकार के साथ संसदीय मर्यादा भी जरूरी

सरयू राय ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में हर नागरिक और राजनीतिक दल को सरकार की नीतियों का विरोध करने का अधिकार है, लेकिन विरोध की भी एक सीमा और मर्यादा होती है। लोकतांत्रिक अधिकारों के नाम पर संवैधानिक व्यवस्था को चुनौती देना और अराजक गतिविधियों को बढ़ावा देना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ तत्व शांतिपूर्ण प्रदर्शन की आड़ में ऐसी परिस्थितियां पैदा करना चाहते हैं, जिससे सरकार कोई कठोर कार्रवाई न कर सके। उन्होंने संसद और प्रधानमंत्री आवास जैसी संवेदनशील संस्थाओं तक पहुंचने की कोशिशों का भी उल्लेख किया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

2029 चुनाव को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए सरयू राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2029 में होने हैं, लेकिन इंडी गठबंधन की गतिविधियां ऐसी हैं, मानो चुनाव अभी सामने हो। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष प्रधानमंत्री को बदलने और फिर सत्ता में वापसी की रणनीति पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को अपनी विचारधारा और प्राथमिकताओं के अनुसार कार्यक्रम करने का अधिकार है, लेकिन देशहित और राष्ट्रीय स्थिरता सर्वोपरि होनी चाहिए।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

SIR और समान नागरिक संहिता का भी किया जिक्र

अपने संबोधन में सरयू राय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का उल्लेख करते हुए कहा कि मतदाता सूची में केवल उन्हीं लोगों के नाम होने चाहिए, जो मतदान के संवैधानिक अधिकार के पात्र हैं। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश की राजनीतिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कुछ तत्व भारत में भी वैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता को लोकतांत्रिक विरोध और अराजक गतिविधियों के बीच अंतर समझना होगा।

NDA नेताओं ने भी किया संबोधित

इस पदयात्रा और सभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद विद्युत वरण महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई नेता शामिल हुए।

इसके अलावा भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और भाजपा प्रवक्ता अभय सिंह सहित भाजपा एवं जदयू के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में वक्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती पर अपनी बात रखी।

 

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

Search for Dilip Tirkey intensifies in Bhushan Bara case; controversy erupts over the pasting of a notice at a media organization's premises.
Breaking News

भूषण बाड़ा मामले में दिलीप तिर्की की तलाश तेज, मीडिया संस्थान में नोटिस चस्पा करने पर विवाद

नवम्बर 17, 2026
कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा, राशन लेकर लौट रहे मजदूर की मौत
कोडरमा Koderma

कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा, राशन लेकर लौट रहे मजदूर की मौत

नवम्बर 17, 2026
निशा भगत केस में CBI का शिकंजा-ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के यहां से डिजिटल डिवाइस समेत दस्तावेज जब्त
रांची Ranchi

निशा भगत केस में CBI का शिकंजा-ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के यहां से डिजिटल डिवाइस समेत दस्तावेज जब्त

नवम्बर 17, 2026
Next Post
Hemant Soren says: The tribal community must preserve its traditions and identity; substance abuse is weakening the community.

हेमंत सोरेन बोले- आदिवासी समाज अपनी परंपरा और पहचान को बचाए, नशाखोरी से कमजोर हो रहा समाज

Ranchi: Emphasis on farmers' prosperity and soil fertility,

Ranchi: किसानों की खुशहाली और खेतों की उर्वरता पर जोर, राज्य स्तरीय खेत बचाओ अभियान सह रबी कर्मशाला का आयोजन

Search for Dilip Tirkey intensifies in Bhushan Bara case; controversy erupts over the pasting of a notice at a media organization's premises.

भूषण बाड़ा मामले में दिलीप तिर्की की तलाश तेज, मीडिया संस्थान में नोटिस चस्पा करने पर विवाद

नवम्बर 17, 2026

कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा, राशन लेकर लौट रहे मजदूर की मौत

निशा भगत केस में CBI का शिकंजा-ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के यहां से डिजिटल डिवाइस समेत दस्तावेज जब्त

गोपाष्टमी 2026 आज: शाम 5:17 बजे खत्म होगी भद्रा, जानें गौपूजन का सही समय

शेयर बाजार में तेजी के बीच FII ने 7 दिन में खरीदे ₹31 हजार करोड़ के शेयर

निशा कुमारी भगत मौत केस में CBI एक्शन मोड में, आरोपियों के ठिकानों पर देर रात तक छापेमारी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts