मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 8 नवंबर तक राज्य में बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में दिवाली के त्योहार पर मौसम के कारण किसी बड़ी परेशानी की आशंका नहीं है। हालांकि, सुबह और देर रात घर से निकलने वाले लोगों को हल्के गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी गई है।
सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, तापमान में गिरावट के आसार
राज्य में अब धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे खासकर सुबह और देर रात ठिठुरन महसूस होगी। मौसम साफ रहने के कारण रात में तापमान में गिरावट का असर अधिक दिख सकता है। वहीं, दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रांची में बुधवार को न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़ा।
9 और 10 नवंबर को बदल सकता है मौसम
मौसम का मिजाज 9 नवंबर से बदल सकता है। संताल परगना समेत उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ जिलों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 10 नवंबर को भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी रांची में भी इसका आंशिक असर देखने को मिल सकता है।
फिलहाल भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। ऐसे में दिवाली के दौरान राज्य के लोगों को साफ मौसम और धूप मिलने की उम्मीद है, जबकि त्योहार के बाद ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







