Ranchi: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों, ट्रैक रखरखाव और सुरक्षा से जुड़े कार्यों के चलते नवंबर में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अलग-अलग तारीखों में नौ जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों का परिचालन 4 नवंबर से ही बंद है, जबकि अन्य ट्रेनें 5 से 12 नवंबर के बीच प्रभावित रहेंगी।
इस फैसले का असर झारखंड और ओडिशा के कई रेल मार्गों पर पड़ेगा। खासकर टाटानगर, चाईबासा, राउरकेला, झारसुगुड़ा और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
Read More- कोडरमा में प्राचार्य के निलंबन पर बवाल! शिक्षा विभाग और छात्राएं आमने-सामने
राउरकेला-हटिया पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
रद्द रहने वाली ट्रेनों में टाटानगर-गुआ, टाटानगर-चाईबासा, झारग्राम-पुरुलिया, राउरकेला-टाटानगर और राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू शामिल हैं। इसके अलावा हटिया-झारसुगुड़ा मेमू, हटिया-राउरकेला और राउरकेला-हटिया पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। बिरमित्रपुर-बरसुवां पैसेंजर भी रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची में शामिल है।
Read More- JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट किया जारी-यहां देखें लिस्ट
रेलवे के मुताबिक, इन कार्यों का उद्देश्य रेल परिचालन को सुरक्षित बनाना, समयबद्धता में सुधार करना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







