Jharkhand: जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में शहीद हुए देवघर जिला के मधुपुर प्रखंड अंतर्गत कजरा गांव निवासी अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा—
“शहीद नीरज कुमार चौधरी ने देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर किए हैं। राष्ट्र उनके बलिदान को कभी भुला नहीं पाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति मिले।”
कौन थे शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी?
- मूल निवासी: कजरा गांव, मधुपुर, देवघर (झारखंड)
- पद: अग्निवीर
- तैनाती: सियाचिन (लद्दाख, जम्मू-कश्मीर)
- बलिदान: देश की सेवा करते हुए वीरगति












