Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से आज झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले दिवाली मेला 2025 में सपरिवार आमंत्रित किया।
दिवाली मेला 2025 रांची
जेसोवा की ओर से आयोजित यह मेला लगातार 5 दिनों तक चलेगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक जागरूकता गतिविधियाँ, हस्तशिल्प और लोककलाओं की प्रदर्शनी समेत कई मनोरंजक आयोजन होंगे।
मुख्यमंत्री को दी गई जानकारी
जेसोवा प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को संस्था द्वारा संचालित सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी विस्तृत जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य
- प्रीति कुमारी, अध्यक्ष
- मनु झा, सचिव
- शिवानी सिंह, कोषाध्यक्ष
- कार्यकारिणी समिति सदस्य – रंजना कुमार और ज्योति मंजू













