शनिवार, जुलाई 18, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

गांधी स्कूल रोड पर झुका बिजली का खंभा बना हादसे का कारण, विभाग बेखबर

झुमरीतिलैया शहर के गांधी स्कूल रोड पर वर्षों से झुका हुआ बिजली का खंभा स्थानीय लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।

सितम्बर 14, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
A tilted electric pole on Gandhi School Road became the cause of an accident, the department is unaware

A tilted electric pole on Gandhi School Road became the cause of an accident, the department is unaware

Share on FacebookShare on Twitter

झुमरीतिलैया: शहर के गांधी स्कूल रोड पर वर्षों से झुका हुआ बिजली का खंभा स्थानीय लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। खंभे की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि उसके नीचे से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण खंभे से अर्थिंग की चिंगारियां भी निकल रही हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है। इसके बावजूद बिजली विभाग आंख मूंदे बैठा है।

Table of Contents

Toggle
  • दहशत में है स्थानीय लोग
  • पूर्व वार्ड पार्षद ने विभाग की लापरवाही पर जताई नाराजगी
  • राजद महिला अध्यक्ष ने बिजली विभाग पर लगाया आरोप

read more: झारखंड में कांग्रेस को मिली नई मजबूती: पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद और डॉ. प्रसाद पासवान पार्टी में शामिल 

दहशत में है स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस खंभे की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। लोग दहशत में हैं और अपने बच्चों को उस रास्ते से जाने से रोकते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बिजली विभाग के कई अधिकारी इसी रास्ते से प्रतिदिन गुजरते हैं, फिर भी खंभे की हालत को नजरअंदाज किया जा रहा है।

read more: झुमरी तिलैया में GST सरलीकरण और स्वदेशी अभियान पर विचार गोष्ठी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी हुईं शामिल 

पूर्व वार्ड पार्षद ने विभाग की लापरवाही पर जताई नाराजगी

पूर्व वार्ड पार्षद विजय शुक्ला ने विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा, अधिकारी इसी मार्ग से रोजाना गुजरते हैं, लेकिन झुके हुए खंभे को देखकर भी कोई संज्ञान नहीं लिया जाता। किसी उपभोक्ता के घर की बिजली खराब हो जाए तो ठीक कराने में दो-दो दिन लग जाते हैं। बार-बार फोन करने पर ही कर्मचारी आते हैं। जनता की बुनियादी समस्याएं विभाग की प्राथमिकता में ही नहीं हैं। उन्हें तो सिर्फ स्मार्ट मीटर लगाने की जल्दी है।

read more: IND vs PAK: एशिया कप में आज भारतीय टीम मैदान में काली पट्टी बांधकर उतरेगी 

राजद महिला अध्यक्ष ने बिजली विभाग पर लगाया आरोप

इसी मुद्दे पर राजद महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमरजीत कौर ने भी बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, बिजली विभाग उपभोक्ताओं का शोषण करने में जुटा है। कभी मीटर लगाने के नाम पर अतिरिक्त पैसा वसूला जाता है, तो कभी ओवर रीडिंग के नाम पर मनमानी बिल थमा दिए जाते हैं। गांधी स्कूल रोड और उसके आस-पास के मोहल्लों में वोल्टेज की समस्या आम हो चुकी है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन जवाब में केवल आश्वासन ही मिलता है।नहीं बदला गया तो होगा बड़ा हादसा

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस खंभे को नहीं बदला गया, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके।

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा कल, पाकुड़ में बने 15 सेंटर
झारखंड Jharkhand News

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा कल, पाकुड़ में बने 15 सेंटर

जुलाई 18, 2026
पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज
झारखंड Jharkhand News

पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज

जुलाई 18, 2026
Durand Cup 2026: Players and spectators to get better facilities; Municipal Commissioner reviews preparations at Morabadi Stadium.
Sports

Durand Cup 2026: खिलाड़ियों और दर्शकों को मिलेगी बेहतर सुविधा, मोराबादी स्टेडियम की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

जुलाई 18, 2026
Next Post
Aaj ka Rashifal

15 सितंबर का राशिफल: इस राशि को आज अचानक मिलेगी खुशखबरी, लेकिन सावधान रहना ज़रूरी है

झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, सिमडेगा और पाकुड़ रेड जोन में

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा कल, पाकुड़ में बने 15 सेंटर

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा कल, पाकुड़ में बने 15 सेंटर

जुलाई 18, 2026

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से बदली कोडरमा की महिलाओं की किस्मत, किसी ने खोली दुकान तो किसी ने शुरू किया साबुन का कारोबार

पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज

कौन हैं वो महिला जो 16 साल तक रहीं भूख हड़ताल पर? जानिए Irom Chanu Sharmila की हैरान कर देने वाली कहानी

Crime News: सांप से डसवाकर पति की हत्या, पत्नी का शादीशुदा वैन चालक से था अफेयर

Durand Cup 2026: खिलाड़ियों और दर्शकों को मिलेगी बेहतर सुविधा, मोराबादी स्टेडियम की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra