Jharkhand News: कोडरमा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में शिव वाटिका में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय था — “जीएसटी सरलीकरण एवं स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ”। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत में चैंबर अध्यक्ष प्रदीप केडिया ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया, वहीं महासचिव राम रतन महर्षि ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और सदस्यों ने भी भाग लिया।
read more- झुमरी तिलैया में निकली ज्योति कलश रथ यात्रा, दीप यज्ञ से मिला युग निर्माण का संदेश
प्रधानमंत्री के निर्णयों को बताया ऐतिहासिक
अपने संबोधन में मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट और कर सुधारों के माध्यम से आम जनों के जीवन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया है।
उन्होंने बताया कि:
- आयकर छूट सीमा को ₹12 लाख तक बढ़ाया गया है।
- 22 सितंबर से जीएसटी के दो उच्च स्लैब (12% और 28%) को समाप्त किया गया है।
- खाद्य एवं रसोई की वस्तुओं को जीएसटी से छूट दी गई है।
- 12% स्लैब की वस्तुएं अब 5% पर और 28% वाली वस्तुएं 18% पर लाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि यह बदलाव न केवल उपभोक्ताओं को राहत देंगे बल्कि व्यापारियों के लिए भी नया अवसर खोलेंगे। त्योहारों के समय यह सुधार महिलाओं के लिए एक विशेष उपहार जैसा है।
स्वदेशी को बताया आत्मनिर्भर भारत की कुंजी
मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दिया गया “स्वदेशी” का नारा आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और अधिक प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
read more- झुमरी तिलैया में 16 से 22 सितंबर तक मनाया जाएगा अग्रसेन जयंती उत्सव
सुझाव पत्र सौंपा गया
इस आयोजन में कोडरमा जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने “स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित झुमरीतिलैया” विषय पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से मिले सुझावों को संकलित कर एक चार-पृष्ठीय सुझाव पत्र मंत्री को सौंपा।












