Uttarpradesh News: रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले शराब पिलाई, फिर खुद बीयर पी, और जब पति नींद में बेहोश हुआ तो उसे दुपट्टे से गला घोंटकर मौत के हवाले कर दिया। हत्या के बाद प्रेमी संग शव को बाइक पर लादकर 25 किलोमीटर दूर सुनसान सड़क पर फेंक दिया।
कैसे रची गई साजिश?
महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी गांव के रहने वाले नागेश्वर रौनियार (26) ने करीब छह साल पहले नेपाल की नेहा (22) से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बेटा आदविक भी है।
लेकिन एक साल पहले नागेश्वर जेल चला गया और उसकी अनुपस्थिति में उसकी पत्नी का रिश्ता उसी के दोस्त जितेंद्र से बन गया। जेल से छूटने के बाद नागेश्वर ने इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन नेहा अब प्रेमी के साथ ही रहने लगी। रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर दोनों ने नागेश्वर को रास्ते से हटाने की साजिश रच दी।
हत्या की रात का खौफनाक सच
12 सितंबर की रात नेहा ने नागेश्वर को मिलने के लिए बुलाया। उसने पहले पति को शराब पिलाई और खुद बीयर पी। जब नागेश्वर गहरी नींद में सो गया तो नेहा ने उसके पैर बांधे और प्रेमी जितेंद्र को बुला लिया।
दोनों ने मिलकर नागेश्वर का गला दबाया और जितेंद्र ने उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। नागेश्वर की मौत के बाद, शक न हो इसके लिए दोनों ने उसका शव नहलाया और कपड़े बदल दिए। इसके बाद बेटे को साथ लेकर शव को बाइक पर लादकर निचलौल-सिंदुरिया मार्ग पर फेंक दिया। शव घसीटते हुए सड़क पर दूर तक खून के धब्बे फैल गए।
मुंबई भागने से पहले पकड़े गए
हत्या के बाद दोनों मुंबई भागने की फिराक में थे। ट्रेन पकड़ने गोरखपुर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर परतावल से ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









