Dhanbad: दुर्गा पूजा के मद्देनज़र शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को सिटी सेंटर, बैंक मोड़, मटकुरिया, धनसार और वासेपुर सहित प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण कर अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए।
सुरक्षा व्यवस्था
- पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में दो लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी।
- सभी इंट्री प्वाइंट पर बेरियर लगाकर सघन वाहन जांच की जाएगी।
- शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
ट्रैफिक व्यवस्था
- भीड़ को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जा रहे हैं।
- पंडालों के आसपास अनुशासित पार्किंग सुनिश्चित की जाएगी।
- लोगों को ट्रैफिक प्लान की जानकारी पहले से दी जाएगी।
एसएसपी की अपील
एसएसपी ने श्रद्धालुओं और आम जनता से अपील की है कि पूजा पंडालों के आसपास वाहन खड़ा न करें, यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।












