Bihar Vidhansabha Election: बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियां बढ़ गई है. गृहगमंत्री अमित शाह 10 दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार आएंगे. बता दें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 सितंबर को बिहार का दौरा करेंगे.
इन जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
इस दौरान वे अररिया, सारण और वैशाली में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और आसपास के जिलों के तमाम पार्टी पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति के बारे में मार्गदर्शन देंगे.
Read More: घायलों से मिलने गए Sudesh Mahto को Bengal पुलिस ने रोका
भाजपा ने बिहार को 5 जोन में बांटा
भाजपा ने बिहार को पांच जोनों में बांटकर चुनावी तैयारियों की योजना बनाई है. इससे पहले 18 सितंबर को अमित शाह डेहरी ऑनसन और बेगूसराय में बैठक कर 20 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर चुके हैं. 27 सितंबर की बैठक में शेष तीन जोनों के जिलों के नेताओं को रणनीति से अवगत कराया जाएगा.
प्रियंका गांधी भी पहुंचेंगी बिहार
इसी बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का भी 26 सितंबर को बिहार दौरा होगा. इस दौरान प्रियंका गांधी पटना सदाकत आश्रम में महिला संवाद करेंगी और फिर मोतिहारी में रैली को संबोधित करेंगी.
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।









