Jharkhand News: झारखंड की बेटी और बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शिल्पा राव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह विधायक कल्पना से मुलाकात करने रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंची.
बता दें, शिल्पा राव को फिल्म ‘जवान’ के लोकप्रिय गीत ‘चलेया’ के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उनको यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के द्वारा दिया गया है.
Read more- झारखंड में मॉनसून सक्रिय, इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
“आपको मिला यह सम्मान राज्य का भी सम्मान है..”
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिल्पा राव को बधाई देते हुए कहा कि कई मौकों पर हमारी बेटियों ने राष्ट्रीय फलक पर राज्य का नाम रोशन किया है. आपकी यह सफलता झारखंड की युवा पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करेगा. मुख्यमंत्री ने शिल्पा राव से कहा कि आपको मिला यह सम्मान राज्य का भी सम्मान है. मुख्यमंत्री ने बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की.
शिल्पा राव का झारखंड से क्या है कनेक्शन?
दरअसल, शिल्पा का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में हुआ है. और उन्होनें अपनी पढ़ाई जमशेदपुर के राव लिटिल फ्लावर स्कूल और लोयोला स्कूल से की है.
Read more- Breaking News: JJMP के तीन उग्रवादी ढेर, गुमला पुलिस को मिली सफलता
कल्पना सोरेन ने मिलाया शिल्पा संग सुर से सुर
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषणExclusiveView this post on Instagram
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।









