Dhanbad: दुर्गा पूजा-2025 के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इस वर्ष मुख्य त्योहार 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा, जबकि मूर्ति विसर्जन 2 अक्टूबर को प्रस्तावित है।
शहर के प्रमुख मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा और सवारी वाहनों का परिचालन सीमित किया जाएगा। राजगंज, बरवाड़ा, निरसा, गोविन्दपुर, सिन्दरी, झरिया, भूली, बैंकमोड़ सहित कई मार्गों में NO ENTRY लागू रहेगा। विशेषकर धनसार चौक से बैंकमोड़/शक्ति मंदिर की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
यात्री बसों के लिए अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे से सुबह 5 बजे तक बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 1 बजे से सुबह 5 बजे तक पाबंदी रहेगी। पेट्रोल, डीजल टैंकर एवं एलपीजी वाहनों को सुबह 4 बजे से 11 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी।
धनबाद, झरिया, बैंकमोड़, सरायढेला और कतरास थाना क्षेत्रों में पूजा पंडालों तक आने-जाने के लिए विशेष मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। मोटरसाइकिल दस्तों द्वारा शहरी क्षेत्रों में लगातार गश्त की जाएगी, ताकि यातायात सुचारू और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और पार्किंग नियमों का सम्मान करें, ताकि त्योहार के दौरान सुरक्षा और यातायात सुगम रूप से संचालित हो सके।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









