Today’s Horoscope: आज का दिन विभिन्न राशियों के लिए नई आशा लेकर आया है. जानिए किस राशि को आज मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सतर्क…
मेष राशि
दिन शुभ और उत्साह से भरा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। बड़े निवेश से लाभ के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्य संभव है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल | उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना चढ़ाएं।
वृषभ राशि
आज मन प्रसन्न रहेगा और अधूरे कार्य पूरे होंगे। सहकर्मी से आर्थिक सहायता मिल सकती है। रिश्तों में मतभेद कम होंगे। वाद-विवाद से बचें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।
मिथुन राशि
स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतें। खान-पान नियंत्रित करें। विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें। छोटी-सी गलती भी तनाव ला सकती है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा | उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि
करीबी व्यक्ति से जुड़ी अप्रत्याशित घटना परेशान कर सकती है। व्यापार में आर्थिक सुधार होगा। यात्रा के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन मन अशांत रह सकता है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: दूधिया सफेद | उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
सिंह राशि
दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार में निवेश सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सामान्य दिन रहेगा। परिवार में शुभ आयोजन की संभावना है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा | उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें।
कन्या राशि
पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। नया वाहन खरीदने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा | उपाय: तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें।
तुला राशि
स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। काम की अधिकता से तनाव रह सकता है। संपत्ति संबंधी विवाद की संभावना है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
कारोबार में उतार-चढ़ाव होगा। पुराने कर्ज से आर्थिक दबाव रहेगा। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। विवादों से दूरी बनाए रखना बेहतर है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गहरा लाल | उपाय: मंगलवार को लाल वस्त्र दान करें।
धनु राशि
आर्थिक लाभ के अवसर खुलेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यापार में शुभ योग बन रहे हैं। परिवार में नवीन मेहमान का स्वागत हो सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला | उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
मकर राशि
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में समस्या रह सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव की संभावना है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नीला | उपाय: पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें।
कुंभ राशि
आपके कार्य पूरे होंगे और प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में लाभ होगा और प्रसन्नता बनी रहेगी।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: आसमानी | उपाय: शनिदेव को तिल का तेल अर्पित करें।
मीन राशि
दिन कार्यों से व्यस्त रहेगा, लेकिन नए अवसर भी मिलेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात आनंदित करेगी। नया वाहन खरीदने के संकेत हैं। स्वास्थ्य थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हल्का पीला | उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें।













