Bihar Vidhansabha Election: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. चुनावी सुगबुगाहट के बीच पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. जानकारी अनुसार एक बार फिर भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टर पवन सिंह एनडीए में शामिल हो सकते हैं।
उपेंद्र कुशवाहा से मिलेंगे पवन सिंह
सूत्रों के मुताबिक, आज पवन सिंह दिल्ली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि पवन सिंह ने आरा विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। पवन सिंह आज उपेंद्र कुशवाहा से मिलेंगे।
Read More: दुर्गा पूजा को लेकर बैंकों में तीन दिनों का अवकाश घोषित, जानें कब से खुलेंगे बैंक
चुनाव से पहले दल-बदल की सियासत शुरु
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। चुनाव की तारिखों की घोषणा होने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में कई नेता एक पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टी का दामन थाम रहे हैं तो वहीं कई नेताओं की घर वापसी भी हो रही है। अब देखना होगा कि पवन सिंह अपने सियासी करियर को आगे बढ़ाने के लिए क्या फैसला लेते हैं।













