Dhanbad: असर्फी अस्पताल धनबाद के असर्फी इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज़ में सोमवार को विश्व हृदय दिवस 2025 गरिमामय ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक कटिंग से हुई, जिसमें अस्पताल के सीईओ हरेंद्र सिंह ने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनावमुक्त दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। निदेशक उदय प्रताप सिंह, नयन प्रकाश सिंह और जे.पी. सिंह सहित क्लीनिकल डायरेक्टर एस.के. दास व मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एस.के. राय की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ी।
कार्डियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. सूरज चवण, डॉ. बिपिन सिन्हा और डॉ. उदय शंकर ने हृदय रोग से बचाव के लिए पैदल चलने, धूम्रपान-मद्यपान से दूरी, पर्याप्त नींद और समय पर स्वास्थ्य जांच को आवश्यक बताया। इस अवसर पर महाप्रबंधक अशोक कुमार और संपूर्ण कार्डियोलॉजी टीम मौजूद रही। असर्फी अस्पताल ने संकल्प लिया कि हृदय रोगों की रोकथाम और जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर सुरक्षित रह सकें।













