Ranchi : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी 8 से लेकर 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह मनाएंगे। वहीं 15 अक्टूबर को बंद का भी ऐलान नक्सलियों ने किया है। ऐसे में पूरे झारखंड में पुलिस अलर्ट घोषित किया गया है। इस बंद और प्रतिरोध सप्ताह के दौरान नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने की कोशिश करते हैं।
बंदी को देखते हुए राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम
बंदी के मद्देनज़र झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। आईजी ऑपरेशन माइकल एस. राज ने बताया कि 15 अक्टूबर को झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में बंदी का आह्वान किया गया है। इसके मद्देनज़र पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं और पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
झारखंड में लगभग 80 सक्रिय माओवादी हैं
आईजी ऑपरेशन ने बताया कि हाल के दिनों में झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए हैं, जिनमें 32 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से अधिकांश कार्रवाई सारंडा के अलावा अन्य इलाकों में हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंदी का कोई विशेष असर राज्य में नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड में इस समय लगभग 80 सक्रिय माओवादी हैं, जिनमें से करीब 65 सारंडा क्षेत्र में और बाकी अन्य जिलों में सक्रिय हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








