Ranchi News: झारखंड सरकार DMFT घोटाले को लेकर एक्शन में है. बता दें, राज्य सरकार ने DMFT (झारखंड सराकार जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) के संचालन और वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता लाने के लिए अहम फैसला लिया है. जानकारी के अनुसार, पूरे झारखंड में DMFT फंड के प्रयोग की गहन Audit कराई जाएगी.
जहां इस पहल के तहत सबसे पहले इन पांच शहरों को शामिल किया गया है.
- धनबाद
- चाईबासा
- चतरा
- रामगढ़
- पलामू
इसके लिए राज्य वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पांच विशेष ऑडिट टीमों का गठन किया है. जो इस प्रक्रिया को प्रभावी और पारदर्शी बनाने में अपना अपना योगदान देगें. बोकारो जिले में DMFT फंड में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी को लेकर राज्य सरकार सख्त है.
झारखंड सरकार का कहना है कि खनिज क्षेत्रों के विकास के लिए आवंटित फंड का सही और ईमानदारी से उपयोग सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है. यह ऑडिट गड़बड़ियों पर लगाम कसने और जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से कराया जा रहा है. वहीं, आगे बताया कि, DMFT फंड का ऑडिट भविष्य में अन्य जिलों में भी विस्तारित किया जा सकता है.
Read more- धनबाद में अड्डेबाज़ों पर पुलिस की रेड, एक ही रात में 117 पकड़े गए!












