Bihar Vidhansabha Election: बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही सभी पार्टियों के द्वारा जनता पर वादों की बौछार की जा रही है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बिहार की जनता से पक्की सरकारी नौकरी का वादा किया है. जिस पर जीतन राम मांझी ने अब पलटवार कर दिया है.
तेजस्वी यादव ने किया सरकारी नौकरी का वादा
दरअसल, तेजस्वी यादव के द्वारा महागठबंधन की सरकार बनने पर प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई है. जिसपर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चुटकी ली है।
मांझी ने एक्स पर किया पोस्ट
फिलहाल, मांझी असम दौरे पर गए हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- लालू परिवार की सत्ता के प्रति बौखलाहट देखकर ऐसा लगता है कि तेजस्वी यादव अगले प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा करते हुए दिखेंगे कि यदि बिहार में राजद सरकार बनी तो हर परिवार के एक सदस्य को चांद और मंगल ग्रह पर चार कट्ठे का एक-एक फार्म हाउस दिया जाएगा।













