Ranchi : राजधानी रांची में आर्मी, रेलवे और केंद्र सरकार के दफ्तरों में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे एक बड़े ठगी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन कुमार सिंह, गौतम कुमार और विनोद कुमार के रूप में हुई है।
Read More-हजारीबाग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, इस मामले में…
फर्जी नियुक्ति पत्र और साक्षात्कार प्रक्रिया दिखाकर मोटी रकम वसूलता था
जानकारी के मुताबिक, यह गिरोह फर्जी नियुक्ति पत्र और साक्षात्कार प्रक्रिया दिखाकर बेरोजगार युवाओं से मोटी रकम वसूलता था। लखनऊ स्थित मिलिट्री इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि यह नेटवर्क रांची से संचालित हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की गई।
जांच में करीब 1.2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला आया सामने
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने रांची के बरियातू निवासी अभिषेक कुमार से ही 37 लाख रुपये की ठगी की है। अब तक की जांच में करीब 1.2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे आर्मी इंजीनियरिंग सर्विस (MES), इंडियन रेलवे और अन्य सरकारी विभागों में फर्जी नियुक्तियों के नाम पर कई लोगों को शिकार बना चुके हैं।
Read More-प्रेमिका ने ब्लॉक किया तो लोढ़ा से कूचकर प्रेमी ने मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
रांची पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से कई नकली दस्तावेज और लेन-देन के सबूत बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









