Palamu : पलामू से एक गजब का मामला सामने आया है जहां दो युवको को थाने में रील्स बनाना महंगा पड़ गया। थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। हालांकि दोनों को माफीनामा लिखवाकर पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। पूरा मामला मेदिनीनगर टाउन थाना का बताया जा रहा है।
Read More-प्रेमिका ने ब्लॉक किया तो लोढ़ा से कूचकर प्रेमी ने मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
रील्स में आपत्तिजनक आवाजे आ रही थी
दरअसल बात ऐसी है कि रोहित पांडेय उर्फ डेविल पांडेय और सूरज कुमार नामक युवकों ने मेदिनीगर टाउन थाने में एक रील्स बनाया। रील्स बनाकर दोनों ने उसे सोशल मीडिया साइट पर डाल दिया। सोशल मीडिया में ये वीडियो वायरल होने लगा।
इसके बाद टीओपी-1 के थाना प्रभारी इंद्रदेव पासवान ने मामले को लेकर टाउन थाना में दोनों युवकों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। आवेदन में कहा गया कि दोनों के बनाए गए रील्स के बैकग्राउंड में आपत्तिजन आवाजें है। ये आवाजें दूसरे समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाने वाली है।
माफीनामा लिखवाकर वीडियो सोशल मिडिया से डिलीट
आवेदन के आधार पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। हालांकि दोनों युवकों को लिखित माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया साइट से आपत्तिजनक विडियों को डिलीट भी करवाया गया। मामले के बाद पुलिस उचित कार्रवाई में जुट गई है।
Read More-पति की तलाश में बिहार की महिला पहुंची बिरनी थाना, बोली “मुझे मेरे पति के घर पहुंचा दीजिए”












