Desk : कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने भारतीय बाजार में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। सैमसंग ने M-सीरीज के तहत M17 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन में एग्जीनोस 1330 का 5nm बेस्ड चिपसेट मिलेगा। इसके साथ ही इसमें , 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ 4GB रैम और 128GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस फोन की कीमत 16,499 रुपए रखी गई है।
Read More-पति के लिए नहीं दोस्त के लिए रखा करवाचौथ का व्रत! बीच बाजार सज धजकर निकला, वीडियो वायरल
लेटेस्ट सर्किल टू सर्च टूल का फीचर्स
इसके साथ ही फोन में कई एडवांस AI फीचर्स के साथ-साथ लेटेस्ट सर्किल टू सर्च टूल का फीचर्स भी मिलेगा। इस फीचर्स की सबसे खास बात ये है कि यूजर्स किसी भी स्क्रीन पर दिख रहे एलिमेंट को तुरंत सर्च कर पाएंगे।
50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट के साथ मेन कैमरा सेंसर
बात अगर कैमरे की करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 2MP का मैक्रो लेंस दिया है। वहीं सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया है।
Read More-थाने में घुसकर रील्स बनाना पड़ गया महंगा, एफआईआर दर्ज
5nm एग्जीनोस 1330 चिपसेट
फोन में आपको 6.7 इंच का सुपर एमोलेड फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन को तेजी से काम करने के लिए 5nm एग्जीनोस 1330 चिपसेट दिया है। स्टोरेज की बात करे तो फोन 4GB रैम के साथ 128GB मैमोरी के साथ यह फोन आती है।
फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट सिस्टम के साथ आती है। फोन एंड्रॉएड 15 पर आधारित वन UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है। भारतीय बाजार में फोन की टक्कर रियलमी, रेडमी, मोटोरोला और इनफिनिक्स जैसे बजट स्मार्टफोन के साथ होने वाला है।
Read More-पति की तलाश में बिहार की महिला पहुंची बिरनी थाना, बोली “मुझे मेरे पति के घर पहुंचा दीजिए”













