Ghatshila Bielection: बिहार में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड में घाटशिला उपचुनाव की भी घोषणा हो चुकी है। उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता भी लग चुकी है। इस बीच रसूनचोपा चेक पोस्ट में कड़ाई से जांच की जा रही है। जांच के दौरान सोमवार को कुल 12 लाख 28 हजार 400 रूपये अलग-अलग लोगों से बरामद किए गए है।
मजिस्ट्रेट पदम लोचन महतो रहे उपस्थित
जानकारी के अनुसार पैसों को ओडिशा से झारखंड लाया जा रहा था। इस बीच रसूनचोपा चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा जांच के दौरान मजिस्ट्रेट पदम लोचन महतो की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के साथ लाखों रूपये जब्त किया गया।
Read More: बिहार में तीन दिन कैंप करेंगे अमित शाह, प्रत्याशियों का बढ़ाएंगे मनोबल!
जांच अभियान को किया गया तेज
जांच के दौरान कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान उपस्थित रहे। मजिस्ट्रेट पदम लोचन महतो ने बताया कि चार अलग-अलग वाहनों से जांच के दौरान सारे पैसे बरामद किए गए हैं। इन पैसों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही चेक पोस्ट पर जांच अभियान को और तेज कर दिया गया है।












