Bihar Vidhansabha Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मोकामा सीट से पूर्व मंत्री बाहुबली अनंत सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। अनंत सिंह सफेद रंग की थार से नामांकन करने पहुंचे। नामांकन से पहले पूर्व विधायक ने लगभग 25 हजार समर्थकों को खाना खिलाया। समर्थकों के लिए सवा लाख गुलाब जामुन बनवाए गए थे। करीब 1000 गाड़ियों के काफिले और अनंत सिंह ज़िंदाबाद के नारों के साथ पूरा इलाका चुनावी रंग में रंगा नजर आया।
Read More: बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी की बिगड़ी तबियत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
जदयू के टिकट से लड़ रहे हैं चुनाव
अनंत सिंह ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना के बाद थार गाड़ी से नामांकन स्थल के लिए रुख किया। जगह-जगह फूल मालाओं से उनका स्वागत हुआ और छतों से गुलाब बरसाए गए। समर्थकों में उनसे हाथ मिलाने और माला पहनाने की होड़ लगी रही। पिछले विधानसभा चुनाव मं राजद के टिकट प विधायक बने अनंत सिंह ने इस बार जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
कई अन्य उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
अनंत सिंह के अलावा आज सुपौल से JDU उम्मीदवार बिजेन्द्र यादव और वैशाली के महानार से उपेश कुशवाहा ने नामांकन किया है। वहीं पिपरा से जदयू के रामविलास कामत ने भी पर्चा भर दिया है।













