Ranchi : झारखंड पुलिस लगातार अपराधी गिरोहों और नक्सली गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सक्रिय है। इसी कड़ी में साल 2025 के जनवरी से सितंबर तक पुलिस को कई बड़ी सफलताएं मिली हैं। इस संबंध में रांची पुलिस मुख्यालय में ऑपरेशन IG माइकल एस. राज ने इन मामलों में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि अब तक झारखंड में 266 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, 30 दुर्दांत नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और 32 कुख्यात नक्सलियों को मुठभेड़ों में मार गिराया गया है। इनमें एक करोड़ तक के इनामी नक्सली भी शामिल हैं। वहीं पुलिस ने संगठित अपराध, गैंग्स, साइबर क्राइम और तस्करी पर भी निर्णायक प्रहार किया है।
नक्सल पर झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी
बता दें कि राज्य में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जनवरी से सितंबर 2025 तक पुलिस ने 167 हथियार, 11,950 गोलियां, 18,864 डेटोनेटर, और 394 किलो विस्फोटक बरामद किए हैं। साथ ही 228 IED को निष्क्रिय और 37 नक्सली बंकरों को ध्वस्त किया गया। अब तक 266 नक्सली गिरफ्तार किए गए है, 30 ने आत्मसमर्पण किया है, और 32 ईनामी नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए है, जिनमें कई शीर्ष इनामी नक्सली शामिल हैं।
मारे गए शीर्ष इनामी नक्सली की बात की जाए तो 1 करोड़ के ईनामी नक्सली प्रयाग मांझी जिसे बोकारो में मार गिराया गया है, वही अनुज उर्फ सहदेव तोरेन (CCM, माओवादी) 1 करोड़ इनामी, साहेब राम नांझी उर्फ राहुल जिस पर 10 लाख का इनाम था, पप्पू लोहरा उर्फ सूर्यदेश लोहरा 10 लाख इनामी, मनीष गोंड उर्फ मनीष जी 5 लाख इनामी, कुँवर मांझी उर्फ शहदेव मांझी 5 लाख इनामी। इनमें से दो सेंट्रल कमेटी मेंबर को बोकारो और हजारीबाग में एनकाउंटर में मार गिराया गया।
वहीं गिरफ्तार हुए नक्सलियों में बड़े नक्सली कमांडर शामिल है। जिनमें रविंद्र गंडू (TSPC) 15 लाख इनामी, रिजनल कमेटी मेंबर। रणविजय महतो (Mao) 15 लाख इनामी, रिजनल कमेटी मेंबर, कुंदन खैरवार उर्फ सुधीर सिंह (Mao) 10 लाख इनामी, जोनल कमांडर, कृष्णा यादव उर्फ तुफान जी (PLFI) 2 लाख इनामी, एरिया कमांडर, जितेंद्र सिंह खेरवार उर्फ बजरंगी (JJMP) एरिया कमांडर। इनके अलावा कई एरिया कमांडर और सब-जोनल लीडर भी झारखंड पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।
आत्मसमर्पण करने वाले प्रमुख नक्सलियों में रविंद्र यादव, आनंद सिंह उर्फ कंतु सिंह (Mao), लवलेश गढ़ू उर्फ लोकेश गंग (JJMP), अखिलेश यादव (SZC), ध्रुव जी उर्फ राजू राम (AC)
गैंग्स और संगठित अपराधिक गिरोह पर भी कार्रवाई
जानकारी देते हुए बताया गया कि राज्य में सक्रिय 105 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कुख्यात अपराधी सुनील कुमार उर्फ सुनील मीणा उर्फ मथक सिंह का नाम प्रमुख है, जो अमन साहू गिरोह का अहम सदस्य था। उसे अज़रबैजान से प्रत्यर्पण कर अगस्त महीने में भारत लाया गया यह पुलिस के अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी सफलता मानी जा रही है। फैलान मयंक सिंह से पूछताछ की जा रही है, पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां भी मिली है, उसी के आलोक में पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई कर रही है।
साइबर क्राइम और प्रतिबिम्ब ऐप में भी मिली सफलता
अगस्त-सितंबर में पुलिस ने 128 साइबर अपराध मामलों में 106 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने 130 मोबाइल, 188 सिम कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, लैपटॉप और 2.81 लाख नकद बरामद किए। NCRP पोर्टल के जरिए दर्ज 4281 शिकायतों में से 37 लाख से अधिक की राशि वादियों को वापस दिलाई गई। इसके साथ ही गिरिडीह में 41,600 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद किए गए है। रामगढ़ में 4 हथियार और 21 गोलियों के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार। बोकारो में 3 लाख नकद, 100 ग्राम सोना और अवैध हथियार बरामद।रांची में 12 ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार। सिमडेगा में 222 किलो गांजा, खूँटी में 700 ग्राम अफीम और 358 किलो डोडा चूर्ण जब्त।
वहीं आने वाले त्यौहार और उपचुनाव और बिहार उपचुनाव को देखते हुए पुलिस की विशेष तैयारियां की गाय है। ऑपरेशन ig ने बताया कि दिवाली, छठ और घाटशिला उपचुनाव को लेकर विशेष सुरक्षा योजना लागू की गई है। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमा से सटे 8 जिलों में विशेष निगरानी और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।
ऑपरेशन IG माइकल एस. राज की माने तो झारखंड पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








