Ranchi : रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ० कुमार राजा ने आज प्रदेश कांग्रेस भवन, रांची में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं पूर्व मंत्री सह विधायक प्रदीप यादव, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, प्रदीप तुलस्यान, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा दीपू, सुरेन्द्र सिंह, आलोक दुबे, प्रदेश सचिवअमरेंदर सिंह,शहबाज अहमद, सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा — “डॉ० कुमार राजा एक ऊर्जावान और समर्पित संगठनकर्ता हैं। संगठन ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है, यह उनके पिछले कार्यकाल की सफलता का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में रांची महानगर कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।”
Read More-गैंग्स, साइबर क्राइम और नक्सल पर एक साथ वार-झारखंड पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन!
जनता के विश्वास को मजबूत करना मेरा प्राथमिक लक्ष्य रहेगा-डी राजा
वहीं, डॉ० कुमार राजा ने अपने संबोधन में प्रदेश नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा — “मैं कांग्रेस नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने मुझ पर पुनः भरोसा जताया। संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और जनता के विश्वास को मजबूत करना मेरा प्राथमिक लक्ष्य रहेगा। मैं सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस के जनाधार को और विस्तारित करने का कार्य करूंगा।”
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ० कुमार राजा का फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। अंत में जय भारत, जय कांग्रेस के नारों से पूरा सभागार गूंज उठा।
Read More-झारखंड कैबिनेट बैठक की तारीख में बदलाव, अब कल होगी मंत्रीपरिषद की अहम बैठक
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे
रांची महानगर कांग्रेस के जॉय चक्रवर्ती, सभी प्रखंड अध्यक्ष कुमार कौशल गांधी, अंकित सिंह, ओवैस अंसारी, युसूफ अंसारी, रांची महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव सिंह, विक्की ठाकुर, सारीक अहमद, सदाब खान, कार्यालय प्रभारी मो हुसैन अंसारी,सेलिन जया एकका मलका खान रूबीना कुमारी,सभी वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी साथीगण उपस्थित रहे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








