Dhanbad News: धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलते-चलते कोयला से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। हालांकि चालक की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। समय रहते उसने ट्रक को भीड़-भाड़ वाले इलाके से दूर ले जाकर खाली जगह पर रोक दिया।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना गोविंदपुर-साहिबगंज रोड की है। ट्रक राजगंज से कोयला लोड कर जा रहा था, तभी खुदिया पुल के पास अचानक ट्रक के इंजन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ट्रक ड्राइवर ने बताया,
> “राजगंज से कोयला लेकर गोविंदपुर की ओर जा रहा था। खुदिया पुल के पास अचानक गाड़ी में आवाज हुई और धुआं निकलने लगा। मैंने गाड़ी को खाली जगह पर रोक दिया और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। कुछ देर में ही ट्रक पूरी तरह जल गया।”
दमकल विभाग के अनुसार, यदि चालक ने समय रहते वाहन को खाली जगह पर नहीं ले जाया होता तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









