Ranchi : घाटशिला उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। इंडिया गठबंधन की तरफ से जहां स्व. रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश सोरेन जेएमएम प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतर रहे हैं तो वहीं उनको टक्कर देने के लिए एनडीए ने बाबूलाल सोरेन को उतारा है। इसी बीच कल यानि 17 अक्टूबर को बाबूलाल सोरेन एनडीए प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे।
Read More-गुजरात में बड़ा फेरबदल! भूपेंद्र कैबिनेट के सभी 16 मंत्रियों का सामूहिक इस्तीफा, कल नई टीम लेगी शपथ
बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
बाबूलाल सोरेन घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में जाकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल सहित प्रदेश पदाधिकारी, सांसद विधायकगण, प्रदेश एवं जिला के नेतागण, शामिल होंगे।
Read More-प्यार या साज़िश! रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, पिता ने जताई हत्या की आशंका
इसके साथ ही एनडीए प्रत्याशी के नामांकन में आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो, विधायक एवं वरिष्ठ नेता सरयू राय,लोजपा (आर) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान भी होंगे शामिल होंगे।
Read More-Breaking News : बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर सहित 12 उम्मीदवार को मिला टिकट









