Desk : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजधानी में बढ़ रही क्राइम की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। बाबूलाल ने मामले में जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।
Read More-पर्थ में ढह गई भारतीय बल्लेबाजी, कोहली जीरो पर आउट-ऑस्ट्रेलिया को मिला 131 रनों का टारगेट
बाबूलाल ने कहा कि कल रात जब लोग धनतेरस की खरीदारी में व्यस्त थे, तब रांची के कांके रोड क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। त्योहार की रौनक के बीच हुई इस जघन्य वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे भीड़भाड़ और सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में भी बेखौफ होकर हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
Read More-2 करोड़ 60 लाख दो, तभी टिकट मिलेगा!-RJD नेता पर गंभीर आरोप, फाड़ डाले कपड़े
राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है
बाबूलाल ने जिक्र करते हुए कहा कि अभी दो दिन पहले ही कटहल मोड़ पर अपनी दुकान के बाहर खड़े एक कारोबारी को गोली मारी गई थी। लगातार दो दिनों के भीतर इस तरह की घटनाएं होना आम बात नहीं है। घटना यह दर्शाता है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। व्यापारी वर्ग और आम नागरिक दोनों ही भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
Read More-पलामू में दिनदहाड़े हत्या, सड़क से उठा ले गए और मार दी गोली, जांच में जुटी पुलिस
लगातार हमलों की सीधी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन पर
बाबूलाल ने कहा कि राजधानी में हो रहे इन लगातार हमलों की सीधी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन पर है। अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन नाकामी को छिपाने में व्यस्त है। सरकार से आम जनता का भरोसा उठ चुका है। उऩ्होंने रांची पुलिस से मामले में कार्रवाई और तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Read More-प्यार में पागल प्रेमिका ने नाबालिग प्रेमी के साथ भागकर रचाई शादी, पहुंच गई थाने फिर हुआ…

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









