गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले – अबुआ सरकार नहीं, दलाल-बिचौलिया और भ्रष्टाचारियों की सरकार है

घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला। मरांडी ने कहा कि इंडी ठगबंधन निर्लज्ज होकर वोट मांग रहा है और राज्य में लूट, भ्रष्टाचार और बिचौलियों का राज चल रहा है।

अक्टूबर 25, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
BJP state president said – this is not the Abhu government, but the government of brokers, middlemen and corrupt people.

BJP state president said – this is not the Abhu government, but the government of brokers, middlemen and corrupt people.

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: झारखंड में घाटशिला उपचुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को घाटशिला के दामपाड़ा हाट मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा प्रहार किया।

Table of Contents

Toggle
  • “राज्य में विकास नहीं, सिर्फ लूट का खेल चल रहा है”
  • “गरीबों से छीन रही सरकार, दलालों को दे रही संरक्षण”
  • “युवाओं की नौकरी बिक रही, परीक्षाएं रद्द हो रही”
  • “आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, बहन-बेटियां असुरक्षित”
  • “झारखंड के विकास की चिंता सिर्फ भाजपा को”
  • “उपचुनाव में जनता देगी सबक”
  • “एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को दिलाएं भारी जीत”

मरांडी ने कहा कि “राज्य में पिछले छह वर्षों से सत्ता सुख भोग रहा इंडी ठगबंधन वास्तव में निर्लज्ज ठगबंधन है, जो अब दोबारा जनता से वोट मांगने निकला है।”

“राज्य में विकास नहीं, सिर्फ लूट का खेल चल रहा है”

मरांडी ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के शासन में राज्य में कहीं कोई विकास कार्य नहीं हुआ, बल्कि दलालों और बिचौलियों का साम्राज्य पनप गया है।
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के संरक्षण में बालू, खनिज, लोहा, कोयला तक लूटे जा रहे हैं। अस्पतालों में न दवाइयां हैं, न डॉक्टर, न नर्स, न एंबुलेंस। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, गरीबों की वृद्धा और दिव्यांग पेंशन तक बंद है।”

“गरीबों से छीन रही सरकार, दलालों को दे रही संरक्षण”

मरांडी ने कहा कि गरीबों को घर बनाने के लिए बालू तक नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा, “गरीब का ट्रैक्टर पुलिस पकड़ लेती है और दलालों के हाइवा को कोई नहीं रोकता। थाने और दलालों की मिलीभगत से गरीबों का शोषण हो रहा है।”

“युवाओं की नौकरी बिक रही, परीक्षाएं रद्द हो रही”

मरांडी ने राज्य में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, *“राज्य का युवा दर-दर की ठोकर खा रहा है। भर्ती घोटाले आम हो गए हैं। न नौकरी मिल रही, न बेरोजगारी भत्ता। परीक्षाएं रद्द कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।”

“आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, बहन-बेटियां असुरक्षित”

मरांडी ने कहा कि आज झारखंड में आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है, महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि घाटशिला क्षेत्र में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को हेमंत सरकार के संरक्षण में बसाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनसांख्यिकी बदल रही है।

“झारखंड के विकास की चिंता सिर्फ भाजपा को”

मरांडी ने कहा कि भाजपा ने ही राज्य का गठन किया और आधारभूत संरचना दी।
उन्होंने कहा, “अटल जी की सरकार ने झारखंड बनाया और विकास की नींव रखी। आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए काम कर रही है। जबकि हेमंत सरकार तो केंद्र की योजनाओं को रोकने में लगी है।”

“उपचुनाव में जनता देगी सबक”

मरांडी ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव राज्य की जनता के लिए सरकार को “सबक सिखाने का अवसर” है।
उन्होंने कहा, “भले ही यह उपचुनाव सरकार नहीं बदलेगा, लेकिन झारखंड की जनता भ्रष्टाचार, लूट और माफियागिरी को अब बर्दाश्त नहीं करेगी।”

“एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को दिलाएं भारी जीत”

मरांडी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में प्रचार करें। उन्होंने कहा, “जनता बदलाव चाहती है और एनडीए प्रत्याशी को जिताने के लिए मन बना चुकी है।”

 

 

 

 

V Kumar
V Kumar

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
नहीं रहे टीवी की मशहूर अभिनेता सतीश शाह, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

नहीं रहे टीवी के मशहूर अभिनेता सतीश शाह, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पूर्वी सिंहभूम जिला के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिशा निर्देश कराया गया उपलब्ध

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पूर्वी सिंहभूम जिला के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिशा निर्देश कराया गया उपलब्ध

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj Ka Rashifal 23 July 2026

Rashifal 23 July 2026: इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, तुला-वृश्चिक को सतर्क रहने की सलाह

जुलाई 23, 2026

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra