Business News: सोना और चांदी के दाम में आज यानी 30 अक्टूबर 2025 को गिरावट देखने को मिली। रिपोर्टस के अनुसार, 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,19,253 पर आ गई है, जो पिछले दिन के मुकाबले ₹1,375 की गिरावट है। बुधवार को सोने का भाव ₹1,20,628 प्रति 10 ग्राम था।
चांदी के दाम भी कम होकर ₹1,45,600 प्रति किलोग्राम हो गए हैं, जो कि 29 अक्टूबर के ₹1,46,633 से ₹1,033 कम है।
इस साल 17 अक्टूबर को सोने और चांदी ने अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड किए थे। 10 ग्राम सोने का ऑल टाइम हाई ₹1,30,874 और चांदी का ₹1,71,275 प्रति किलोग्राम था। इसके बाद 13 दिनों में सोने में ₹10,246 और चांदी में ₹25,675 की गिरावट आई है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत:
| कैरेट | भाव (₹/10 ग्राम) |
| 24 | 1,19,253 |
| 22 | 1,09,236 |
| 18 | 89,440 |
| 14 | 69,763 |
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत (10 ग्राम):
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट |
| दिल्ली | 1,20,640 | 1,10,600 |
| मुंबई | 1,20,490 | 1,10,450 |
| कोलकाता | 1,20,490 | 1,10,450 |
| चेन्नई | 1,21,090 | 1,11,000 |
| जयपुर | 1,20,640 | 1,10,600 |
| भोपाल | 1,20,540 | 1,10,500 |
| पटना | 1,20,540 | 1,10,500 |
| लखनऊ | 1,20,640 | 1,10,600 |
| रायपुर | 1,20,490 | 1,10,450 |
| अहमदाबाद | 1,20,540 | 1,10,500 |
सोना-चांदी के दाम में गिरावट के मुख्य कारण
- सीजनल खरीदी का खत्म होना: दिवाली के बाद सोने और चांदी की मांग में कमी।
- ग्लोबल टेंशन में कमी: वैश्विक अस्थिरता कम होने से ‘सेफ-हेवन’ निवेश की मांग घटना।
- प्रॉफिट-टेकिंग और ओवरबॉट सिग्नल: निवेशकों ने रैली के बाद लाभ बुकिंग शुरू की।
Read more- तुलसी विवाह 2025 में कब करें पूजा? जानें सही तिथि और गोधूलि बेला का शुभ समय
इस साल की बढ़ोतरी:
- सोने की कीमत 31 दिसंबर 2024 के ₹76,162 से अब ₹1,19,253 तक बढ़ी है।
- चांदी का भाव 86,017 रुपए से बढ़कर ₹1,45,600 प्रति किलोग्राम हो गया है।













