Big Breaking : मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई जब रा स्टूडियो की पहली मंजिल पर चल रही एक्टिंग क्लास में 20 से अधिक बच्चे बंधक बनाए गए। हालांकि पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को एक घंटे के अंदर सुरक्षित रेस्क्यू किया वहीं आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Read More-रांची में 25 क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ 4 गिरफ्तार, कोलकाता भेजने की थी तैयारी
पुलिस और स्पेशल कमांडो ने बच्चों को किया रेस्क्यू
स्टूडियो में ऑडिशन के लिए बुलाए लगभग 100 बच्चों में से कई माता-पिता ने अपने बच्चों को बाहर खिड़कियों से दिखाई देते देखा जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।
Read More-स्मार्ट मीटर का बैलेंस रखें मेंटेन, नहीं तो कट जाएगा बिजली कनेक्शन!
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और स्पेशल कमांडो मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने एक घंटे के भीतर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शख्स की पहचान रोहित आर्या के रूप में हुई है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि आरोपी मनोवैज्ञानिक रूप से अस्थिर दिख रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में आरोपी ने बताया कि उसने योजनाबद्ध तरीके से सभी को बंधक बनाया।
Read More-8 साल बाद फिर वही जंग! भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वर्ल्डकप का सेमीफाइनल आज
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। बच्चों को उनके माता-पिता को चिकित्सकीय व मनोवैज्ञानिक सहायता मुहैया कराई जा रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








