Ranchi : झारखंड बीजेपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में प्रदेश भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम जिला के चार पार्टी नेताओं को निष्कासित कर दिया है।
Read More-पूर्वी सिंहभूम के पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने थामा जेएमएम का दामन
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण किया निष्कासित
इन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया है। घाटशिला उपचुनाव प्रचार में इन नेताओं का आचरण पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ पाया गया है।
Read More-Big Breaking : ऑडिशन की आड़ में एक्टिंग क्लास में 20 से ज़्यादा बच्चे बने बंधक, एक घंटे में रेस्क्यू
निष्कासित किए जाने वाले नेताओं में पूर्वी सिंहभूम जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषारकांत और सक्रिय कार्यकर्ता सुरेश महली शामिल हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।












