Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) के माननीय महानिदेशक प्रो. (डॉ.) गोपाल पाठक को दुबई में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘क्लाइमेट चेंज और सस्टेनेबिलिटी’ में बतौर अध्यक्ष (Chairperson) आमंत्रित किया गया है। यह दो दिवसीय सम्मेलन 10 और 11 नवंबर 2025 को आयोजित होगा।
विश्वभर में वैज्ञानिक और चिकित्सा सम्मेलनों के लिए प्रसिद्ध एवर कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम दुनियाभर के पर्यावरणविदों, वैज्ञानिकों और जलवायु विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगा, जहां जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
प्रो. गोपाल पाठक के ग्रीनहाउस उत्सर्जन, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और इसके समाधान पर किए गए शोध राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी चर्चित रहे हैं। विकसित और विकासशील देशों पर जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों और उसके व्यापक समाधान पर उनके विचार कई पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
इन दिनों वे लोगों को जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करने और इसके सामाजिक, आर्थिक तथा पर्यावरणीय प्रभावों का गहन विश्लेषण करने में सक्रिय हैं। दुबई सम्मेलन में उनकी भागीदारी भारत की वैश्विक जलवायु विमर्श में सशक्त उपस्थिति को और मजबूत करेगी।
एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय कुलपति प्रो. सी. जगन्नाथन और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने डॉ. पाठक को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए आमंत्रण मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है और इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।












