Ranchi: संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। एनएसएस और एनसीसी इकाई की संयुक्त पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
सुबह 7 बजे कॉलेज गेट से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, कचहरी रोड तक छात्रों ने बैनर और तिरंगे के साथ ‘एकता मार्च’ निकाला। मार्च का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फ़ादर रॉबर्ट प्रदीप कुजुर, एसजे और बर्सर फ़ादर रवि हेमंत कुजुर, एसजे ने किया।
प्राचार्य डॉ. कुजुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा — “सरदार पटेल का जीवन हमें एकता, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है। देश की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।”
मार्च के उपरांत जयपाल सिंह मुंडा पार्क में “सरदार उपवन” पहल के तहत पौधारोपण किया गया। वहीं, एएनओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की और एक प्रेरक वीडियो प्रस्तुति दिखाई, जिसमें देश की रियासतों को एक करने में उनके योगदान को दर्शाया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक, आइक्यूएसी सदस्य, एनएसएस और एनसीसी स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस मौके पर सभी ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









