Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पूर्व मंत्री स्व० जगरनाथ महतो के चन्द्रपुरा प्रखंड, अलारगो गांव स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां पूर्व मंत्री स्व० जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती बेबी देवी के ससुर दिवंगत नेमनारायण महतो जी के “ब्रह्मभोज” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
Read More-यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन अटैक, ब्लैक सी के तुआप्से पोर्ट में लगी भीषण आग
हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री बेबी देवी एवं उनके परिजनों से मुलाकात की
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्मृति शेष-स्व० नेमनारायण महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु से दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
Read More-बिहार चुनाव से पहले झारखंड सीमा पर बड़ा ऑपरेशन, करोड़ों की अवैध शराब जब्त, 303 गिरफ्तार!
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री बेबी देवी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उन्हें सांत्वना दी
विदित हो कि विगत 21 अक्टूबर 2025 को पूर्व मंत्री स्व० जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर नेमनारायण महतो का निधन हो गया था, वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









