Dhanbad : लोक आस्था के महापर्व छठ के समापन के बाद धनबाद शहर के छठ घाट और तालाब फिर से गंदगी की चपेट में आ गए हैं। पूजा के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम और समाजसेवियों ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया था, लेकिन पर्व समाप्त होते ही सारी सक्रियता खत्म हो गई।
केले के तनों और प्लास्टिक कचरे का ढेर अंबार
वर्तमान में शहर के प्रमुख घाटों राजा तालाब, पंपू तालाब, रानीबांध तालाब समेत कई छठ स्थलों के आसपास सड़े फूल-मालाओं, केले के तनों और प्लास्टिक कचरे का ढेर लगा हुआ है। बदबू के कारण आसपास के लोग और राहगीर परेशान हैं।
स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि छठ पर्व से पहले सफाई के नाम पर खूब दिखावा हुआ, पर अब न तो नगर निगम सफाई कर रहा है और न ही समाजसेवी संगठन आगे आ रहे हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









