Dhanbad : वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हैदर अली उर्फ प्रिंस खान गैंग से जुड़े स्लीपर सेल सदस्यों पर बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में 6 पुलिस उपाधीक्षक, 7 पुलिस निरीक्षक, 36 एएसआई और 60 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई।
17 लाख कैश सहित कई सामान बरामद
टीम ने 4 नवंबर की सुबह विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। बुधवार को वही एसएसपी प्रभात कुमार ने समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। छापेमारी के दौरान चार संदिग्ध परवेज खान, सैफ आलम उर्फ राशिद, तौशिफ आलम उर्फ मुसा और इम्तियाज अली उर्फ लाडले के घरों से ₹17,34,900 नगद, एक 6 चक्रीय पिस्टल, 47 जिंदा कारतूस, 18 एटीएम कार्ड, 9 पासबुक, 5 चेकबुक, और करीब 70 जमीन से जुड़ी डीड और एग्रीमेंट पेपर बरामद किए गए।
प्रिंस खान के गैंग के लिए काम करते थे सभी अपराधी
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे प्रिंस खान के गैंग के लिए काम करते थे। यह लोग गैंग के सदस्यों को ठहराने, व्यापारियों की जानकारी जुटाने और रंगदारी की रकम को हवाला व क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से प्रिंस खान तक पहुंचाने का काम करते थे।
बरामद नकदी के वैध स्रोत की जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी है। इस मामले में बैंकमोड थाना कांड संख्या 279/25 के तहत मामला दर्ज कर तकनीकी और वैज्ञानिक जांच की जा रही है।
एसएसपी ने व्यापारियों व धनबाद की जनता से अपील की है कि किसी भी रंगदारी से जुड़ी मैसेज या धमकी अगर आती है, तो त्वरित पुलिस को सूचना दे। कहा पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







