Entertainment News: टीवी रियालिटी शो Bigg Boss 19 को देखने वाले फैंस के लिए गुडन्यूज है. बताया जा रहा है कि Bigg Boss 19 को एक माह का एक्सटेंशन मिल सकता है. शुरुआत में शो का ग्रैंड फिनाले दिसंबर में होने वाला था, लेकिन अब चर्चा है कि लगभग 4 हफ्ते आगे बढ़ा कर जनवरी 2026 तक खींचा जा सकता है.
Read more- सर्दियों में कमजोर इम्यूनिटी की छुट्टी! जानिए कैसे रखें शरीर को हमेशा एनर्जेटिक
मुख्य वजह? शो की टीआरपी में उछाल देखी गई. पहले कुछ समय में शो धीमा चल रहा था, लेकिन मध्य-सीजन में कंटेंट बेहतर हुआ और दर्शकों की देखने की संख्या बढ़ी है.
हालांकि, यह फैसला अभी तक मेकर्स और चैनल ( कलर्स टीवी) द्वारा आधिकारिक रुप से घोषित नहीं हुआ है. अगर यह एक्सटेंशन सच हुआ, तो Bigg Boss के फिनाले तक का इंतज़ार करना और लंबा हो जाएगा और साथ ही इससे दर्शकों को ज्यादा ड्रामा देखने को मिलेगा.
Read more- Gold Price Today: सोने की चमक फीकी, लेकिन चांदी ने लगाई छलांग; जानिए ताजा भाव













