Sports : क्रिकेट के मैदान पर इतिहास एक बार फिर दोहराया गया है। रणजी ट्रॉफी के सूरत मुकाबले में मेघालय के युवा बल्लेबाज ने एक ऐसा आंकड़ा छुआ है जिसे शायद ही अब कोई तोड़ पाए। क्रिकेट के इतिहास में आपने आजतक 6 गेंदो पर 6 छक्के के कई किस्से सुने होंगे पर यह सिर्फ 6 नहीं बल्कि 8 हो गया है।
Read More-धनबाद हाईवे पर मौत की रफ्तार! सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा जिंदगी की जंग में
लगातार 8 गेंदों पर 8 छक्के ठोकें
दरअसल रणजी ट्रॉफी के एक मैच में मेघालय के युवा बल्लेबाज आकाश कुमार चौधरी ने ऐसा धमाका किया, जिसकी गूंज पूरे क्रिकेट जगत में सुनाई दे रही है। आकाश ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 50 रन जड़े और इसी के साथ उन्होंने लगातार 8 गेंदों पर 8 छक्के ठोककर एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Read More-बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, अहमदाबाद से ISIS के तीन संदिग्ध गिरफ्तार
सिर्फ 11 गेंदो में पूरी की फिफ्टी
सिर्फ यही नहीं आकाश अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के वेन नाइट का 12 गेंदों में फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 11 गेंदों में यह करिश्मा किया। 25 साल के इस खिलाड़ी ने 9 मिनट में अपनी फिफ्टी पूरी कर दी।
Read More-पहले हथौड़े से वार फिर चाकू से काट उतारा मौत के घाट, मासूमो के सामने ही महिला की हत्या से सनसनी
इससे पहले 1968 में गैरी सोबर्स और 1985 में रवि शास्त्री ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्कों का कारनामा किया था। अब आकाश चौधरी का नाम भी उन्हीं दिग्गजों की सूची में शामिल हो गया है जिसने क्रिकेट को एक बार फिर यादगार बना दिया है।













