Bokaro : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नया बस्ती गांव में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई जहां एक घरेलू झगड़े ने ऐसा रूप लिया कि एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से जान ले ली। मृतक की पहचान झालो देवी के रुप में हुई है।
Read More- एलिना राइबकिना का जलवा, वर्ल्ड नंबर-1 साबालेंका को हराकर WTA फाइनल्स 2025 की बनी विजेता
बच्चों के सामने ही पत्नी को उतारा मौत के घाट
आरोपी रुपेश यादव ने गुस्से में पहले झालो देवी पर हथौड़ी से वार किया और फिर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना उस समय हुई जब उनके बच्चे भी घर में मौजूद थे। मां के सामने हुए इस खौफनाक मंजर को देखकर तीनों बच्चे सदमे में हैं।
Read More-पति की दूसरी शादी से नाराज महिला ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि…
स्थानीय लोगों माने तो दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बीती रात झगड़ा किस बात पर हुआ, यह साफ नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि रुपेश को गुस्सा आने पर वह अपना आपा खो देता था और किसी की नहीं सुनता था। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी अपनी पत्नी पर हमला कर चुका था, लेकिन पंचायत स्तर पर मामला शांत करा दिया गया था।
ग्रामीणों ने आरोपी को रस्सी से बांधकर किया काबू
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी बेकाबू हो गया था। लोगों ने उसे काबू में करने के लिए रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
Read More-घाटशिला उपचुनाव के बीच भावुक हुए सीएम हेमंत! लगता है गुरुजी का नाता…
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। मृतका झालो देवी अपने पीछे तीन मासूम बच्चों-प्रतिमा (10), पीयूष (4) और आयुष (2) को छोड़ गई हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा और भविष्य को लेकर मदद की गुहार लगाई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








