Khunti : खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंजीत महतो हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामत किया गया है।
Read More-डायबिटीज, मोटापे से है परेशान लोगों की अमेरिका में नो एंट्री! ट्रंप सरकार ने कड़े किए नियम
पुलिस की जांच में पता चला कि इस हत्याकांड को किसी और ने नहीं बल्कि मृतक रंजीत महतो की पहली पत्नी ने अंजाम दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए उसकी पत्नी सुगी देवी ने अपने भांजे सोनू महतो और उसके दो साथियों का सहारा लिया।
Read More-Big Breaking : 1 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरु, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
पति की दूसरी शादी से नाराज थी महिला
गिरफ्तार आरोपियों में से मास्टरमाइंड सुगी देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने रंजीत महतो की दूसरी शादी से नाराज थी। रंजीत उसे छोड़कर किसी दूसरी महिला से दूसरी शादी कर ली थी इसी बात से वह नाराज थी। जिसके बाद उसने पति की ही हत्या करने की प्लान बना डाली।
Read More-कौन है झारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा, लेडी सिंघम से मशहूर आईपीएस अफसर
पहली पत्नी ने अपने भांजे और दो दोस्तों के साथ मिलकर पति को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर भुजाली, पेट्रोल और जले कपड़ों के अवशेष बरामद किया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








