Saraikela : सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के हाता–चाईबासा मुख्य मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरी एक ई-रिक्शा (टोटो) पर अचानक एक तेज रफ्तार हाइवा पलट गया। टक्कर इतनी भयावह थी कि ई-रिक्शा में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Read More-पाकिस्तान से हथियार तस्करी गैंग का पर्दाफाश, लॉरेंस–गोगी गैंग को सप्लाई करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार
पूजा करने के लिए राजनगर जा रहे थे सभी यात्री
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर सिंदरी गांव के पांच लोग पूजा करने के लिए राजनगर जा रहे थे। सभी ई-रिक्शा में बैठे थे, तभी कुजू बांकसाई और 5 नंबर गेट के बीच हाइवा अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे ई-रिक्शा पर पलट गया। भारी वाहन के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Read More-खूंटी में रफ्तार का कहर: पिता और बच्चे की मौत, सड़क पर घंटों हंगामा
दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही
स्थानीय लोग और पुलिस काफी देर तक मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। सभी को चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। दो लोगों की हालत अब भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। मौके पर एसडीपीओ, प्रशिक्षु डीएसपी और राजनगर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।












