Sports : साउथ अफ्रीका का खिलाफ खेली जा रही गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया की हालत खराब हो गई है। साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को जीत के लिए 549 रनों का लक्ष्य दिया है जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 27 रनों पर ही दो विकेट खो दिये हैं।
Read More-“रीबर्थ ऑफ अ लीजेंड”, धांसू फीचर्स के साथ Tata Sierra 2025 Launch
केएल राहुल 6 रन और यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं। साई सुदर्शन और कुलदीप यादव क्रीज पर टिके हुए हैं।
साउथ अफ्रीका पहले ही सीरीज में 1-0 से आगे
साउथ अफ्रीका की टीम ने आज अपनी दूसरी पारी 260/5 पर घोषित कर भारत को पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया। मेहमान टीम ने पहली पारी में 489 रन जोड़े थे, जिसके जवाब में भारत 201 पर ढेर हो गया।
साउथ अफ्रीका पहले ही सीरीज में 1-0 से आगे है, और अगर यह मुकाबला भी उनके नाम हो जाता है, तो 25 साल बाद भारत में सीरीज जीतने और क्लीन स्वीप का इतिहास दोहर जाएगा। 2000 की सीरीज में भी अफ्रीकी टीम ने भारत को 2-0 से मात दी थी।
Read More-नशाखोरी के खिलाफ रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा बेचते महिला समेत 10 तस्कर धराए
भारत ने चौथे दिन सुबह अच्छी गेंदबाजी करते हुए रिकेल्टन, मार्करम और बावुमा को जल्दी आउट किया, लेकिन बढ़त फिर भी 395 रन पार कर गई। बुधवार को आखिरी दिन सुबह 9 बजे खेल शुरू होगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








