Ranchi : राजधानी रांची के नगड़ी इलाके में रविवार देर रात खुशी का माहौल अचानक दहशत में बदल गया, जब दुल्हन के भाई का शादी समारोह के दौरान ही अपहरण कर लिया गया। हालांकि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
Read More-गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया की हालत खराब, क्लीन स्वीप का खतरा!
20 लाख रुपये की फिरौती की मांग
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, तभी रात करीब 2 बजे सुमित सोनी ने फोन कर बताया कि कुछ लोग उसे जबरन उठा ले गए हैं। इसके बाद परिजनों के फोन पर 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग आने लगी।
Read More-“रीबर्थ ऑफ अ लीजेंड”, धांसू फीचर्स के साथ Tata Sierra 2025 Launch
फौरन मामला पुलिस तक पहुंचा और रांची पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से लोकेशन ट्रैक करते हुए ऑपरेशन शुरू किया। अपहरणकर्ताओं ने शादी के व्यस्त माहौल का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया था और युवक को बिहार सीमा की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने पीछा करते हुए चार आरोपियों को वहीं से गिरफ्तार कर लिया और सुमित को सुरक्षित छुड़ा लिया।
Read More-नशाखोरी के खिलाफ रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा बेचते महिला समेत 10 तस्कर धराए
नशे की दवाइयों सहित कई सामान बरामद
गिरफ्तार युवकों की पहचान नारायण कुमार, सोनू कुमार विश्वकर्मा, सुमित कुमार और हर्ष कुमार के रूप में हुई है। चारों आरा, बिहार के निवासी हैं। इनके पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार, चार मोबाइल और नशे की दवाइयां बरामद की गईं। डीएसपी अरविंद कुमार के अनुसार, कर्ज के दबाव में आरोपियों ने इस अपहरण की योजना बनाई थी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








