NEET Paper Leak: नीट पेपर लिक के मामले में तीन सूत्री मांगों को लेकर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई को रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि नीट पेपर लिक के मामले में केंद्र सरकार द्वारा अपनाये जा रहे तनाशाही रवैये के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे,आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज एफ आइ आर वापस लेने, और नीट मामले पर सदन में चर्चा की मांग को लेकर रांची में प्रदेश भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
Read MOre: Ranchi Crime: रांची के खोरहाटोली में जमीन कारोबारी की निर्मम हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट
छात्रों के सामने सरकार को झुकना पड़ेगा
वहीं पूरे प्रदेश में जिला उपयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना देकर इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन को छात्रों के हित में मजबूत किया जाएगा। देश का युवा और छात्र अपने अनिश्चित भविष्य को लेकर चिंतित है और जिस सरकार को छात्रों की आवाज सुनाई चाहिए वह उन्हें पुलिस से पिटवा रही है और उनसे अपराधियों और आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने बताया कि पूरे देश की जनता ने देखा है की किस तरह से केंद्र सरकार की पुलिस ने छात्राओं को शर्मसार किया। दिल्ली में जंतर मंतर पर हुए लाठीचार्ज, विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के साथ किया गया व्यवहार । यह साबित करता है कि केंद्र सरकार छात्रों के मुद्दों को सुनने को तैयार नहीं है। लेकिन कांग्रेस इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक पूरे देश में आंदोलन करने को तैयार है। सरकार को छात्रों के सामने झुकना ही पड़ेगा।
बता दें कि आज राजधानी रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया जा रहा है। ताजा अपडेट यही है कि कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेडिग को तोड़ते हुए जेपीएससी कार्यालाय के मुख्य द्वारा पर पहुंच चुके है। मौजूदा स्थिती में कार्याकर्ता 14 वीं जेपीएससी के पीटी रिजल्ट को रोकने की मांग कर रहे है।
वहीं देखा जाए तो एक तरफ जहां झारखंड में जेपीएससी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला वर है। तो वहीं दूसरी तरफ देश भर में विपक्षी पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ नीट पेपर लीक मामले को लेकर हंगामा कर रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस के द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।








