Rashifal: 26 नवंबर 2025 के दिन कई राशियों के लिए भाग्य का द्वार खुलेगा, कई राशि के जातकों को होगी परेशानी। जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे-
मेष राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है, जिसके लिये ओवरटाइम करना पड़ सकता है. किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी.
मिथुन राशि
दोस्तों से बात करके समय अच्छा बीतेगा. परिवारिक मामलों में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा. बैंक में कार्यरत लोगों का काम जल्दी पूरा होगा. लवमेट साथ समय बिताएंगे.
कर्क राशि
आज दिन खुशियां लेकर आया है. बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है. नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं, लेकिन पहले बड़ों की सलाह लें. पारिवारिक मामलों में समर्थन मिलेगा.
सिंह राशि
जो लोग डांस सीखना चाहते हैं, वे सोशल मीडिया से सीखेंगे. घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ सकती है. आज महिलाएं घर के कार्यों से राहत महसूस करेंगी. बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे.
कन्या राशि
आज दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. दोस्ती सोच-समझकर करें. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. पिता बिजनेस में समर्थन देंगे. लोग आपकी प्रशंसा करेंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.
तुला राशि
आज दिन फायदेमंद रहेगा. पहले किए गए छोटे कार्यों से भी अच्छे परिणाम मिलेंगे. छोटी सफलताएं लगातार मिलती रहेंगी. ऑफिस के काम करते समय फोकस बनाए रखें. जिम्मेदारी को समझदारी से निभाने में सफल रहेंगे. प्रॉपर्टी डीलरों को फायदा होगा और रुका पैसा मिलेगा।
Read More: रांची में शादी से पहले ही दुल्हन के भाई का अपहरण, चार शातिर गिरफ्तार
वृश्चिक राशि
युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है. कारोबार में तरक्की के आसार हैं. राजनीति से जुड़े लोगों को पुराने कार्यों से प्रशंसा मिलेगी. इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो बढ़िया समय है.
धनु राशि
दिन बेहतरीन रहेगा. करियर बेहतर बनाने की मेहनत रंग लाएगी. संतान की सफलता से घर में खुशी बढ़ेगी. शाम साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा. बच्चे अपनी माता की मदद करेंगे.
मकर राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. पारिवारिक मामलों में शांत रहें. परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे. भाई काम में मदद मांग सकते हैं. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. मेडिकल छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
ऑफिस में सहकर्मी व सीनियर आपकी परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे. जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे. पिता के भरोसे सौंपे गए कार्य अच्छी तरह निभाएंगे. फर्नीचर व्यापारियों को बड़ा फायदा होगा. परिवार में सब आपके व्यवहार से खुश रहेंगे.
मीन राशि
आप खुद को बदली भूमिका में महसूस करेंगे. जिम ट्रेनरों को अच्छे ग्राहक मिलेंगे. व्यावसायिक कौशल बढ़ेगा और करियर में आगे बढ़ेंगे. पद और आय बढ़ने के मौके बनेंगे.













