Ranchi Breaking News: रांची के मेन रोड स्थित होटल केन में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ। होटल में चल रहे रिपेयरिंग कार्य के दौरान एक मजदूर बिल्डिंग से गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और मृतक के शव को तुरंत नहीं उठाने दिया गया। हिन्दपीढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Read more- संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, 19 दिनों में होंगी 15 बैठकें
ठेकेदार और होटल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और होटल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई जा रही है। यह घटना हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के होटल केन में हुई।
Read more- झारखंड में दिसंबर की शुरुआत के साथ बढ़ी ठंड, 3 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।









